फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves broke into a farmer house in broad daylight and stole cash and jewelry worth lakhs In Agra

Agra: चोरों ने दिनदहाड़े किसान के घर में घुसकर नकदी व लाखों के गहने किए पार, पुलिस कर रही जांच

Tue, 31 Jan 2023 09:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 09:48 PM IST
सार

आगरा में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने एक किसान के सूने घर में घुसकर नगदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
thieves broke into a farmer house in broad daylight and stole cash and jewelry worth lakhs In Agra
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एक गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने सूने घर में घुसकर हजारों की नकदी समेत लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।          

विज्ञापन


मामला किरावली थाना क्षेत्र के महुअर गांव का है। गांव निवासी मुन्ना खान किसान है। मंगलवार को वह पत्नी के साथ अपने प्लाट पर गए थे। उसका बेटा शाहबुद्दीन मजदूरी करने के लिए आगरा गया था। घर पर बहू जदीना अकेली थी। दोपहर तीन बजे वह पानी भरने के लिए चली गई। घर पर कोई नहीं था। 

विज्ञापन

पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई

थोड़ी देर बाद बूह पानी लेकर लौटी तो घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। गोदरेज व संदूक खुला पड़ा था। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। शोर सुनकर पड़ोसी जमा हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ना ने पुलिस को बताया है कि चोर उसके घर से 95 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपए के गहने व कीमती सामान चुराकर ले गए हैं। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। 

15 दिन पहले भी गांव में हुई थी चोरी

महुअर गांव निवासी किसान भगवान सिंह राजपूत ने बताया कि 15 दिन पहले उनके घर में भी दिन-दहाड़े चोरी हुई थी। चोर घर से 15 हजार रुपये की नकदी समेत सोने व चांदी के जेवरात चुरा ले गए थे। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed