फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief used Facebook account of woman after stealing mobile in agra

मोबाइल चोरी कर महिला के फेसबुक दोस्तों को भेजे मैसेज, मांगे 15-15 हजार रुपये

Mon, 10 Feb 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
thief used Facebook account of woman after stealing mobile in agra
सांकेतिक तस्वीर
आगरा एक महिला का मोबाइल चोरी करने के बाद एक चोर ने उनकी फेसबुक आईडी चलाना शुरू कर दिया। महिला के दोस्तों को मैसेज भेजकर 15-15 हजार रुपये मदद के नाम पर मांगने लगा। एक दोस्त ने रकम जमा भी कर दी। 
विज्ञापन


बाद में एक परिचित ने महिला को फोन करके पूछ लिया। तब उन्हें फेसबुक आईडी के गलत इस्तेमाल के बारे में पता चला। इस घटना से वो हैरान रह गईं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी संगीता गुप्ता की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। छह महीने पहले वो एक संस्थान में नौकरी करती थीं। तब उनका मोबाइल चोरी हो गया था। वो मोबाइल पर फेसबुक आईडी भी चला रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दोस्त ने जमा किए रुपये

मगर, मोबाइल चोरी करने के बाद चोर फेसबुक आईडी को चलाने लगा। इसकी जानकारी संगीता को नहीं थी। चोर ने कुछ दिन पहले फेसबुक मैसेंजर से संगीता के दोस्तों को मैसेज कर दिए। इसमें लिखा कि वो मुसीबत में है। रुपयों की जरूरत है। 15 हजार रुपये खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दो। कुछ समय बाद लौटा दूंगी।  

शनिवार को एक परिचित ने संगीता को कॉल करके पूछ लिया। कहा कि अगर, रुपयों की जरूरत थी तो कॉल करके मांग लेतीं। तब संगीता को जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। मामले की जांच साइबर सेल को भेजी गई है। संगीता के एक मित्र ने रुपये जमा भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed