फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief took the scooty from house incident caught in CCTV

Agra: सरेशाम घर से स्कूटी ले गया चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Fri, 09 Sep 2022 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 10:05 AM IST
सार

सिकंदरा की गेट बंद कॉलोनी में सरेशाम चोर घर से सामने से स्कूटी चोरी कर ले गया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
thief took the scooty from house incident caught in CCTV
स्कूटी चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित बागला एन्क्लेव में एक चोर कोठी के अंदर से 30 सेकंड में स्कूटी चोरी करके ले गया। एक्टिवा की डिकी में 25 हजार रुपये भी रखे थे। कॉलोनी में लगे कैमरों में चोर कैद हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी करते चोर का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


सिकंदरा-बोदला रोड पर बागला एन्क्लेव है। छह सितंबर को घटना हुई थी। कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी मोहित अग्रवाल की स्कूटी घर के अंदर खड़ी थी। शाम तकरीबन 05:16 बजे एक युवक आया। वह काले रंग की कपड़े पहने हुआ था। वह अपना चेहरा रुमाल से ढक रखा था। चोर एक्टिवा पर बैठा और लेकर चला जाता है। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी मोहित अग्रवाल की पत्नी को कुछ देर बाद कमरे से बाहर आने पर हुई। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। घटना कैद हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एक्टिवा की डिकी में 25 हजार रुपये भी रखे हुए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी की पत्नी लेकर आईं थीं एक्टिवा 

मोहित अग्रवाल की शास्त्रीपुरम में हार्डवेयर की दुकान है। घटना वाले दिन उन्हें पत्नी टिफिन देने दुकान पर आई थीं। उन्होेंने खाने के बाद टिफिन और 25 हजार रुपये देकर घर भेजा था। पत्नी ने घर आने के बाद एक्टिवा घर के अंदर खड़ा किया। वह अंदर चली गईं। इस दौरान गेट खुला रह गया। वह एक मिनट बाद वापस आईं तो एक्टिवा नहीं था। चोर कॉलोनी के गेट पर चेहरा खोलकर आया था। मगर, कॉलोनी में कैमरे लगे देखकर रुमाल से चेहरा ढक लिया। व्यापारी ने चोर को पकड़ने के लिए खुद ही प्रयास शुरू कर दिए हैं। वह कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख चुके हैं। फुटेज भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed