{"_id":"5e01c3bd8ebc3e879e199b2b","slug":"thief-stolen-from-farmer-house-gold-jewellery-and-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्द रात में चोरों ने किसान के घर को बनाया निशाना, कमरे का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द रात में चोरों ने किसान के घर को बनाया निशाना, कमरे का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Tue, 24 Dec 2019 01:22 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
किसान के घर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव काकर खेड़ा खादर में चोरों ने किसान के घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण नगदी सहित लाखों रुपए चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव काकर खेड़ा के उपग्राम खादर निवासी किसान प्रमोद पुत्र अजमेर सिंह अपने परिवार के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। मकान का ताला लगा हुआ था। सोमवार की देर रात्रि चोर ताला तोड़कर किसान के मकान में प्रवेश कर गए।
दूसरे कमरे में रखी अलमारी से सोने चांदी के आभूषण और 10 हजार की नगदी, सहित लाखों रुपए की चोरी कर ले गए। चोरी की भनक घर में सो रहे परिजनों को रात में नहीं लग सकी।

Trending Videos
किसान और उसका परिवार सुबह उठा तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी और बक्से के ताले टूटे पड़े थे और सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी चोरी हो चुकी थी। चोरी की सूचना से गांव में खलबली मच गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।