{"_id":"698616d721a31d9ada07c8a3","slug":"thief-stole-chain-worth-15-lakh-rupees-from-jewelry-shop-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्राहक बनकर आया चोर, अंगुलियों में फंसाकर ले गया 15 लाख की चेन; पांच दिन बाद एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्राहक बनकर आया चोर, अंगुलियों में फंसाकर ले गया 15 लाख की चेन; पांच दिन बाद एफआईआर
Fri, 06 Feb 2026 10:13 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:13 PM IST
सार
दुकान बंद करते समय जब सोने के जेवर का वजन किया गया तो चेन कम निकली। सीसीटीवी फुटेज देखने पर आरोपी की हरकत का पता चला। उन्होंने थाना कोतवाली में शिकायत की। सराफ के अनुसार चोरी हुई चेन का वजन 80 ग्राम से अधिक है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने-चांदी के रेट बढ़ने पर चोर भी सक्रिय हो गए हैं। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित किनारी बाजार में एक सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आया चोर 15 लाख की चेन चोरी कर ले गया। उसने सराफ के पिता को बातों में उलझाकर चेन अंगुलियों में फंसा ली। उसका एक साथी बाहर खड़ा होकर पता पूछने के बहाने दुकान के कर्मचारी को भ्रमित करता रहा। सीसीटीवी फुटेज देखने पर घटना का पता चला। डीसीपी से शिकायत के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की।
कमला नगर निवासी सक्षम जैन की किनारी बाजार में अरिहंत आर्नामेंट्स के नाम से सोने की दुकान है। उन्होंने बताया कि वे होलसेल का कार्य करते हैं। 31 जनवरी को पत्नी को दिखाने के लिए अस्पताल गए थे। शाम करीब 4:30 बजे पिता मनीष जैन दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक से दो युवक दुकान के बाहर आए। एक बाहर ही खड़ा रहा जबकि दूसरा अंदर आया। उसने सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। पिता ने सोने की चेन का डिब्बा निकाला और काउंटर पर रख दिया। इसके बाद पुड़िया में रखी चेन एक-एक करके दिखाने लगे।
चेन देखने वाला बार-बार वजन और क्वालिटी के बारे में पूछता रहा। वहीं, दुकान के बाहर खड़ा उसका साथी गेट पर आया। वह एक दुकान का पता पूछने लगा। इस पर कर्मचारी उसे जानकारी देने लगा। इसी दौरान युवक ने अपने हाथों में चेन की एक पुड़िया अंगुलियों में छिपा ली और अपनी जेब में रख लिया। कुछ देर बाद वो चला गया। रात में दुकान बंद करते समय जब सोने के जेवर का वजन किया गया तो चेन कम निकली। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सक्षम को आरोपी की हरकत का पता चला। उन्होंने थाना कोतवाली में शिकायत की। सराफ के अनुसार चोरी हुई चेन का वजन 80 ग्राम से अधिक है।
विज्ञापन
थाने के लगाते रहे चक्कर
सक्षम ने आरोप लगाया कि उन्होंने घटना की जानकारी थाना कोतवाली में तत्काल दे दी थी। इसके बावजूद तहरीर पर शिकायत दर्ज नहीं की गई। वह दो दिन तक चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस सिर्फ जांच करने का आश्वासन देती रही। इसके बाद तीन जनवरी को डीसीपी सिटी के ऑफिस पहुंचे। डीसीपी सय्यद अली अब्बास ने थाना प्रभारी निरीक्षक को काॅल कर निर्देशित किया लेकिन तब भी पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी। इसके बाद 5 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अब आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगाने का दावा कर रही है।