फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief steals favourite liquor and cash from liquor shop in agra

Agra: शराब के ठेके की छत तोडकर पसंद की शराब व नगदी ले गया चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद

Wed, 24 Aug 2022 10:31 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 24 Aug 2022 10:31 PM IST
सार

दुकान के मैनेजर जितेंद्र बघेल ने बताया कि चोर लगभग 25 हजार रुपये नकद, दो शराब की बोतल, एक हाफ और 10 फुल बोतल लेकर गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश कर रही है। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
thief steals favourite liquor and cash from liquor shop in agra
शराब की दुकान में चोरी करता चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रकाबगंज थाना क्षेत्र में एक अंग्रेजी शराब के ठेके की छत तोड़कर अज्ञात चोर अपनी पसंद की शराब और लगभग 25 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना रकाबगंज क्षेत्र के बिजलीघर चौराहे पर अभिषेक सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। मंगलवार रात को 10 बजे सेल्समेन एदल सिंह दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन बुधवार को करीब सुबह 10 बजे दुकान खोली तो छत टूटी हुई दिखाई दी। इसके बाद सेल्समेन ने दुकान मालिक अभिषेक सिंह व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि एक चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। बटन दबाकर लाइट जलाई। चोर ने काउंटर से नकदी निकालकर जेब में रखी। फिर दुकान में रखी महंगी महंगी शराब न लेकर सिर्फ अपनी पसंद की शराब ले कर टूटी छत के रास्ते वापस निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के मैनेजर जितेंद्र बघेल ने बताया की लगभग 25 हजार रुपये नकद, दो शराब की बोतल, एक हाफ और 10 फुल बोतल लेकर गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed