फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thief entered inside by breaking the shutter of Bank of Baroda still did not steal

Mathura Crime: बैंक ऑफ बड़ौदा का शटर तोड़कर अंदर घुसा चोर, फिर भी नहीं की चोरी, जानें क्यों

Fri, 10 Feb 2023 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 01:42 PM IST
सार

चोर ने शटर को आसानी से तोड़ा और उसके बाद बैंक परिसर में प्रवेश कर गया। इसके बाद वह बैंक परिसर में घूमता रहा, कुछ भी चोरी नहीं किया।

विज्ञापन
Thief entered inside by breaking the shutter of Bank of Baroda still did not steal
बैंक ऑफ बड़ौदा का शटर तोड़कर अंदर घुसा चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में गोवर्धन के सौंख अड्डा के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा का शटर तोड़कर चोर जाली वाला गेट का ताला तोड़ते हुए अंदर घुस गया। चोर बैंक के अन्दर चहल कदमी कर कुछ समय के बाद ही भाग गया। ये सब घटना बैंक के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब मैनेजर बैंक पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सरिया से तोड़ा बैंक का शटर

सौंख अड्डा के समीप माखन मिश्री अपार्टमेंट्स की बिल्डिंग में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का शटर चोर ने सरिया लगाकर तोड़ दिया। शटर को तोड़ते हुए अंदर ग्रिल के गेट को तोड़ दिया और बैंक परिसर में अंदर घुस गया। कुछ देर इधर उधर-चहल कदमी करने के बाद बाहर निकलकर भाग गया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे शाखा प्रबंधक मनु कौन्तेय पहुंचे, शटर टूटा देख दंग रह गए। उन्होंने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। राहत की सांस तब ली, जब पता चला कि बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Firozabad: जयमाला के बाद एक-एक कर भागे बराती, अंत में दूल्हा भी चुपके से निकला, मामला जान रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में दिखा चोर

सूचना पर सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा व एसओ नितिन कसाना भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसर का निरीक्षण किया। जहां बैंक शाखा है वहां सुनसान खाली जगह पड़ी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें मुंह पर कपड़ा ढके चोर साफ दिखाई दे रहा है। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। चोर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  Agra: घर से हंसती खेलती निकली थी 19 वर्षीय बेटी, ऐसी हालत में मिली लाश, सहम गए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed