{"_id":"62054ea16d0b760f3f67e0dc","slug":"thief-arrested-case-reaveled-by-cctv-footage-kasganj-news-agr5239400146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरा फुटेज से खुला चोरी का राज - नौ दिन पूर्व चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरा फुटेज से खुला चोरी का राज - नौ दिन पूर्व चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नौ दिन पूर्व गंगादेवी धर्मशाला में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की घटना का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी किए गए आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है।
गंगादेवी धर्मशाला में दो जनवरी की देर शाम एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक आरोपी धर्मशाला के एक कमरे में घुस गया और ट्राली बैग खोल कर उसमें रखे आभूषण एवं अन्य सामान चोरी कर ले गया। यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की तहरीर आयुष माहेश्वरी निवासी ककोड़ा कादरचौक बदायूं ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली। इसमें चोरी करने वाले आरोपी को चिह्नित किया। आरोपी ताहिर अहमद निवासी मोहल्ला नवाब बड्डूनगर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया है। चोरी हुए आभूषण और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।