{"_id":"5b869d2542c792465604386c","slug":"these-teachers-will-be-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो इन 80 शिक्षकों की सेवाएं हो जाएंगी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो इन 80 शिक्षकों की सेवाएं हो जाएंगी समाप्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 30 Aug 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में एसआईटी की संस्तुति पर बर्खास्तगी को दूसरा नोटिस पाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छह दिन बाद भी कोई जवाब नहीं दिया है। विभाग उनकी बर्खास्तगी के लिए समिति के गठन की तैयारी में लग गया है। दो दिन के अंदर जवाब नहीं पहुंचता है तो समिति का गठन कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
एसआईटी ने जनपद के 81 शिक्षकों के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से जारी अभिलेख टेंपर्ड और फर्जी पाए थे। 24 अगस्त को इन सभी शिक्षकों को बीएसए ने बर्खास्तगी के नोटिस जारी किए। सात दिन में नोटिस का जवाब देने की बात कही गई लेकिन छह दिन बाद भी एक भी शिक्षक ने दूसरे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। इसके बाद विभाग ने अब उनकी बर्खास्तगी के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विभागीय निर्देशों के अनुसार एक समिति का गठन किया जाएगा। तीन सदस्यीय यह समिति बर्खास्तगी का अंतिम निर्णय लेगी। मालूम हो कि एक शिक्षिका को कोर्ट के निर्णय के बाद राहत मिल गई है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ फर्जी सूची में शामिल शिक्षक बीएसए कार्यालय में कुछ लिपिकों के पास पहुंचकर संपर्क कर रहे हैं। वे दूसरी नोटिस के जवाब में क्या लिखा जाए, इसकी जानकारी ले रहे हैं। शिक्षकों द्वारा विधिक राय भी ली जा रही है। कुछ शिक्षक कोर्ट जाने का भी विचार कर चुके हैं।
विज्ञापन
बर्खास्तगी की अंतिम कार्रवाई की जाएगी
संबंधित शिक्षकों के द्वितीय नोटिस के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। निश्चित समय में यदि जवाब मिलता है तो उसकी जांच की जाएगी। कोई जवाब न मिलने पर समिति का गठन कर बर्खास्तगी की अंतिम कार्रवाई की जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए