आगरा: गुरुवार को सुबह ही भरकर रख लें पानी, शाहगंज क्षेत्र में शाम को नहीं होगा सप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में गुरुवार यानी 11 मार्च को शाहगंज के भोगीपुरा, चारबाग, फ्रेंड्स कॉलोनी, नगला मोहन और आसपास के क्षेत्रों में शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी। जलकल विभाग गुरुवार की सुबह से शाहगंज प्रथम जोनल पंपिंग स्टेशन पर ओवरहेड टैंक और जलाशय की सफाई का काम करेगा।
इस वजह से शाम को सप्लाई नहीं हो पाएगी। जलकल विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि 10 मार्च की शाम को सप्लाई के दौरान पानी भरकर रख लें ताकि उन्हें पानी के लिए परेशान न होना पड़े।
जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि ओवरहेड टैंक और भूमिगत जलाशय की सफाई के लिए 11 मार्च को शाहगंज प्रथम जोनल पंपिंग स्टेशन पर काम किया जाएगा। इसलिए शाम को जलापूर्ति नहीं होगी। पानी की जरूरत हो तो लोग टैंकर मंगवा सकते हैं।
नगर निगम पर मटके फोड़ेंगी रोशन बाग की महिलाएं
दयालबाग के रोशन बाग में सोमवार दोपहर क्षेत्रीय महिलाओं ने गंगाजल की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हाथों में बाल्टियां लेकर महिलाओं ने तीन साल पहले बिछाई गई पानी की पाइप लाइन में सूखे नल दिखाए और कहा कि तीन साल से गंगाजल की लाइन बिछी है, पर पानी नहीं मिल पाया।
रोशन बाग निवासी रेनू सिंघल ने कहा कि नगर निगम में मटके फोड़कर प्रदर्शन करेंगे। प्रभा त्यागी और सावित्री चाहर ने कहा कि जलनिगम और जलकल विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। हम 8 दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, पर पानी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया।
निर्मला भदौरिया और कमल कांत ने कहा कि जब तक क्षेत्र में लगी नलों की टोंटियों में गंगाजल नहीं आ जाता, तब तक चैन ने नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन के दौरान डॉ. संजय बंस, मनोज त्यागी, अनिल श्रीवास्तव, रुचि त्यागी, भूपेश कुशवाह आदि मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।