फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be no reduction on any route, trips will be increased

Agra News: किसी मार्ग पर नहीं होगी कटौती, बढ़ाए जाएंगे फेरे

Mon, 28 Oct 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
There will be no reduction on any route, trips will be increased
रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
मैनपुरी। मार्ग पर पूर्व से संचालित हो रही किसी बस में त्योहार पर कटौती नहीं होगी। जरूरत के मुताबिक बसों के फेरे जरूर बढ़ाए जाएंगे। त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए हर मार्ग पर रोडवेज बस को चलाने की योजना बनाई गई है। त्योहार पर यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए रोडवेज ने कवायद की है।
विज्ञापन


त्योहार पर नौकरी पेशा लोग अवकाश होने पर अपने घर जाते हैं। दूसरे जिलों में नौकरी करने वाले भी त्योहार मनाने के लिए घर आते हैं। ऐसे में रोडवेज बसों में सवारियों का दबाव रहता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रबंध निदेशक ने त्योहार पर पूर्व में संचालित की जा रही किसी भी बस की कटौती नहीं करने की हिदायत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी डिपो की सबसे ज्यादा बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जाता है। दिल्ली मार्ग पर जाने वाली बीएस-6 वाली 18 बसें आनंद विहार दिल्ली तक तथा बीएस-3 सहित बीएस-4 वाली 16 बसें कौशांबी तक संचालित हो रही हैं। इसके बाद आगरा मार्ग पर 18 बसों का संचालन होता है। आगरा जाने वाली चार बसों का मार्ग विस्तार करके उनको फर्रुखाबाद तक चलाया गया है। इटावा मार्ग पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने योजना तैयार कर ली है। हर मार्ग पर बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से त्योहार पर बसों का संचालन मार्ग पर किया जाएगा।

संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed