फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be no procession on the streets of Muharram and neither will be buried

मोहर्रम का सड़कों पर न जुलूस निकलेगा और न ताजिए होंगे दफन

Sat, 14 Aug 2021 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
There will be no procession on the streets of Muharram and neither will be buried
फिरोजाबाद। करबला कमेटी के अध्यक्ष एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने कहा कि डीएम, एसएसपी, मेयर एवं नगर आयुक्त को भेजे पत्र में मुहर्रम के दौरान चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जाएं। कोविड-19 के आदेश का पालन करते हुए सड़कों पर कोई जुलूस नहीं निकलेगा न ही ताजिये दफन किए जाएंगे।
विज्ञापन

करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन के हिसाब से कोई जुलूस सड़कों पर नहीं निकालने का निर्णय लिया है। इसके साथ कोई दफन नहीं होगा। किसी प्रकार की कहीं भीड़ एकत्रित नहीं करें बल्कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मजलिसों का भी आयोजन किया जाए। उन्होंने डीएम से मोहर्रम की सात से दस तारीख तक बिजली कटौती मुक्त रखे जाने, बिजली के टूटे तारों को सही करवाने, बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू करने, फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग की है। नगर आयुक्त से मांग की है कि शहरी क्षेत्र में नई बस्ती, कर्बला, इमामबाड़ा, शीशग्रान, नई आबादी की टूटी सड़कों को तुरंत ठीक कराएं। शहर में साफ-सफाई करने के साथ चूने का छिड़काव किया जाए। शहर के प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा कमेटी के जनरल सेक्रेटरी व शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली ने नगर निगम प्रशासन के रवैये के प्रति नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को मुहर्रम माह की चार तारीख हो गई, कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं मगर, नगर निगम प्रशासन ने प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा परिसर व आसपास क्षेत्रों में कोई व्यवस्था नही की है। नगर आयुक्त ने पूर्व की भांति व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। क्षतिग्रस्त गलियों को ठीक नहीं कराया और न सैनिटाइजेशन और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed