फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be clouds in sky in Agra but along with heat humidity will trouble people

Agra Weather News: बढ़ेगा तापमान, गर्मी के साथ उमस करेगी बेचैन, एक ही दिन में 7.9 डिग्री उछला पारा

Thu, 22 Jun 2023 08:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 08:04 AM IST
सार

Agra Weather News: जिले में अब तापमान बढ़ेगा और गर्मी के साथ उमस लोगों को बेचैन करेगी। एक ही दिन बारिश न होने से तापमान में 7.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
 

विज्ञापन
There will be clouds in sky in Agra but along with heat humidity will trouble people
Agra Weather News: आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिर्फ एक दिन बारिश नहीं होने से तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इससे उमसभरी गर्मी रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे मौसम में ज्यादा राहत महसूस नहीं होगी। 

विज्ञापन

उमस लोगों को करेगी परेशान 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक बादल सूरज की तल्खी पर तो अंकुश लगाएंगे लेकिन उमस लोगों को परेशान करेगी। बुधवार को भी पूरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा रहा। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में 7.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री का उछाल आया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

बादल छाए रहने व बारिश के आसार

कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह के अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने व बारिश के आसार हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे तक मौसम में 57 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: होने वाले दूल्हे ने युवती के साथ किया गलत काम, फिर रख दी ऐसी शर्त...पीड़िता पहुंची थाने

आज मौसम का हाल

गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज का न्यूनतन तापमान 26 और अधिकतम 34.4 डिग्री रहने का अनुमान है। सूर्यास्त शाम 07.17 बजे होगा। इसके साथ ही उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed