{"_id":"6052420a8ebc3e8c8e61c104","slug":"there-will-be-28-page-copies-in-inter-and-12-pages-in-high-school-agra-news-agr4849402172","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर में 28 और हाईस्कूल में होंगी 12 पेज की कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर में 28 और हाईस्कूल में होंगी 12 पेज की कापियां
विज्ञापन
एटा। बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले को कॉपियां प्राप्त हो गई हैं। इंटरमीडिएट में 28 और हाईस्कूल में 12 पेज की कॉपियां आई हैं। पहली बार कॉपियां स्टेपलर लगकर नहीं बल्कि सिलाई होकर आई हैं। विभाग की ओर से कॉपियों को सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में जीआईसी में रखा गया है।
जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से 94 परीक्षा केंद्राें पर शुरू होंगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। शासन से जिले को बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं भी मिल चुकी हैं, जिन्हें कड़ी निगरानी में सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में रखवाया गया है।
विभाग ने हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं में पहली बार बदलाव किया है। उत्तर पुस्तिका में स्टेपलर की जगह सिलाई की गई है, जिससे कॉपी चेक होने के दौरान कोई शिक्षक अंदर के पेजों में बदलाव नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान कॉपी के पेजों को भी अलग नहीं कर सकेंगे। वहीं कॉपी के पहले पेज पर काले अक्षर से कोडिंग भी की गई है। हाईस्कूल की कॉपी में कुल 12 पेज हैं।
विज्ञापन
लाल रंग की होगी इंटरमीडिएट की कॉपी
इंटरमीडिएट की कॉपी इस बार लाल रंग में रंगी हुई हैं। हाईस्कूल की तरह इसमें सिलाई नहीं की गई है। इसमें कुल 28 पेज हैं जिससे परीक्षार्थी अपने प्रश्नों को हल अच्छी तरह से कर पाएगा।
अभी तक नहीं पहुंचीं ब कॉपी
राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 2 लाख 20 हजार कॉपी पहुंच चुकी हैं। हालांकि अभी तक बी कॉपी नहीं आई। जिसका आने का इंतजार किया जा रहा है।
हाईस्कूल की कॉपी में पहली बार बदलाव किया गया है। कॉपी में स्टेपलर की जगह सिलाई का प्रयोग किया गया है जिससे कोई नकल करने का प्रयास नहीं कर सकेगा। ब कॉपी आने का इंतजार है।
- मिथिलेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक