फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be 12 day program on Mahashivaratri

Agra: महाशिवरात्रि पर होंगे 12 दिवसीय कार्यक्रम, निकाली जाएगी शिव बारात; श्रीराम कथा का भी आयोजन

Wed, 12 Feb 2025 06:56 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Feb 2025 06:56 PM IST
सार

15 फरवरी से सीता-पार्वती की मेहंदी के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज होगा। 27 फरवरी को भंडारे के साथ इन धार्मिक कार्यक्रमों का समापन होगा।

विज्ञापन
There will be 12 day program on Mahashivaratri
कार्यक्रम की जानकारी देते समिति पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में श्रीबल्केश्वर नाथ महादेव भक्त मंडल की ओर से 15 फरवरी से श्रीराम कथा व महाशिवरात्रि के 12 दिवसीय आयोजन प्रारंभ होंगे। इस दौरान पूरे शहर में भक्तिमय माहौल रहेगा। श्रीराम और भगवान शंकर के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहेगा। 
विज्ञापन


मंदिर के महंत कपिल नागर ने बुधवार को मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 15 फरवरी को सीता-पार्वती की मेहंदी का आयोजन दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा। 16 फरवरी को कलश सज्जा का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से चार बजे तक होगा। 
विज्ञापन


17 फरवरी को श्रीराम कथा की कलश यात्रा साईं बाबा मंदिर, कमला नगर से सुबह सात बजे प्रारंभ होगी। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। उसके बाद वहां श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। मानस मर्मज्ञ पूज्य राजन जी महाराज कथा का रसपान कराएंगे। यह कथा 25 फरवरी तक होगी। कथा का समय प्रतिदिन चार बजे से सात बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महंत ने बताया कि पहले दिन 17 फरवरी को श्रीराम कथा महिमा, 18 फरवरी को शिव  पार्वती विवाह, 19 फरवरी को श्रीराम जन्म, 20 फरवरी को बाल लीलाएं, 21 फरवरी को धनुष भंग व सीताराम विवाह महोत्सव, 22 फरवरी को केवट प्रेम, 23 फरवरी को श्रीराम मंगल यात्रा, 24 फरवरी भरत चरित्र व शबरी प्रेम, 25 को सुंदरकांड व राज्याभिषेक के साथ श्रीराम कथा का विश्राम हो जाएगा। 

26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात शाम चार बजे श्रीराम चौक, कमला नगर से प्रारंभ होगी। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। बारात का मुख्य आकर्षण भोले बाबा की पालकी होगी। बारात में अनेक झांकियां भी शामिल होंगी। 


रात को महादेव मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। रात्रि जागरण होगा। 56 भोग सजाए जाएंगे। चार महाआरती रात नौ बजे, 12 बजे, तीन बजे और सुबह 6 बजे की जाएंगी। हर आरती से पहले बाबा के चार भव्य श्रंगार किए जाएंगे। महंत ने बताया कि 27 फरवरी को खप्पर पूजन के बाद भंडारा दोपहर 12 बजे होगा। महिला संगीत दोपहर तीन बजे से होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed