फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will also be an MA in Russian language, admissions in German and French are increasing rapidly

Agra News: रूसी भाषा में भी होगा एमए, जर्मन-फ्रेंच में भी बढ़ रही रुचि...जानें फीस और सीटों की संख्या

Sat, 27 Sep 2025 07:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 27 Sep 2025 07:35 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय में अब रूसी भाषा में भी एमए कर सकेंगे। वहीं जर्मन  और फ्रेंच सीखने वाले छात्रों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। 

विज्ञापन
There will also be an MA in Russian language, admissions in German and French are increasing rapidly
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का विदेशी भाषा विभाग छात्रों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। दो वर्षों में यहां एडमिशन की संख्या लगातार बढ़ रही है। जर्मन और फ्रेंच भाषा के कोर्सों में छात्रों की दिलचस्पी बढ़ी है। वहीं, इस सत्र से रूसी भाषा में भी छात्र एमए कर सकेंगे।
विज्ञापन


विदेशी भाषा समन्वयक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि सत्र में अब तक 230 एडमिशन हो चुके हैं, जबकि प्रवेश प्रक्रिया अब भी जारी है। 30 सितंबर तक वेब रजिस्ट्रेशन कर छात्र आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत सीटें और बढ़ाई जाएंगी ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मौका मिल सके।
विज्ञापन


अब तक यहां से कोर्स करने वाले कई छात्र मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट पा चुके हैं। यही वजह है कि पहले जहां छात्र होटल मैनेजमेंट और टूरिज्म जैसे कोर्स चुनते थे, वहीं अब वे विदेशी भाषाओं को भी कॅरिअर का मजबूत विकल्प मानने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसमें कितनी सीट और फीस (विभाग के अनुसार)
- एमए फ्रेंच- 15 सीट, 12,500 रुपये प्रति सेमेस्टर
- एमए रूसी भाषा- 15 सीट, 10,500 रुपये प्रति साल


तीनों भाषा के कोर्स की सीट फीस
- सर्टिफिकेट कोर्स- 50 6800 रुपये प्रति साल
- सर्टिफिकेट डिप्लोमा- 30 7800 प्रति साल
- एडवांस्ड डिप्लोमा- 15 8800 प्रति साल

एमए में वही छात्र प्रवेश कर सकते हैं जो इन तीनों डिप्लोमा को पास करेंगे। तीनों कोर्स एक साल के हैं।

क्या बोले छात्र
विभाग की आरे से भाषाओं की काफी जानकारी दी जाती है। माहौल भी काफी ऊर्जावान रहता है। काफी सीखने को मिला। प्लेसमेंट भी बेहतर कंपनी में दिया जाता है।- मनीष शर्मा, छात्र

विदेशी भाषा के कोर्स के जरिए टीसीएस में नौकरी मिलने में मदद मिली। फ्रेंस एक्सपर्ट के रोल में काम करने में विवि का योगदान है। कई सेमिनार भी आयोजित होते हैं। - आदर्श, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed