फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was information about five tons of hemp, cashew shells came out in the truck

Agra News: पांच टन गांजे की थी सूचना, ट्रक में निकले काजू के छिलके

Thu, 23 Mar 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
There was information about five tons of hemp, cashew shells came out in the truck
छर्रा (अलीगढ़)। पांच टन गांजे की आपूर्ति की सूचना पर एएनटीएफ मेरठ की टीम ने कस्बा छर्रा में मंगलवार की देर शाम को सांकरा रोड पर एक ट्रक पकड़ लिया, लेकिन छानबीन की तो उसमें 24 टन काजू के छिलके निकले। पूरी रात पूछताछ करने के बाद पुलिस ने ट्रक के चालक और मालिक को ट्रक सहित छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि एएनटीएफ मेरठ के प्रभारी योगेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि करीब पांच टन गांजा ट्रक में भरकर जा रहा है। इसके बाद सीओ एएनटीफ राजेंद्र सिंह और टीम प्रभारी योगेंद्र सिंह ने थाना गंगीरी और छर्रा में इस ट्रक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। देर शाम सांकरा रोड से पुलिस ने एक ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। ट्रक मालिक परवेश को भी कोतवाली बुलाया गया। तलाशी लेने के बाद ट्रक से 24 टन काजू के छिलके मिले। पूरी रात चालक निजामुद्दीन निवासी नगला बादशाह व ट्रक मालिक से पूछताछ की गई। ट्रक मालिक परवेश पुत्र महाराज सिंह निवासी ढोलना जनपद कासगंज ने बताया कि ट्रक उड़ीसा के अडवा से 24 टन काजू के छिलके लेकर सोनीपत जा रहा था। ट्रक मालिक ने पुलिस को बिल्टी भी दिखाई। उन्होंने बताया कि उडवा से गंगीरी तक दूसरा चालक ट्रक को लेकर आया था और गंगीरी से सोनीपत के लिए निजामुद्दीन को 2,500 रुपये में तय किया था। ट्रक में काजू के छिलके मिलने पर पुलिस ने ट्रक चालक व मालिक को बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया।
विज्ञापन

------
कई सवाल छोड़ गई एएनटीएफ की टीम
पुलिस के अनुसार ट्रक में 24 टन काजू के छिलके मिले थे, लेकिन न ही एएनटीएफ और न ही कोतवाली पुलिस ने ट्रक को पूरा खाली करके देखा। ऊपर से ही जांच पड़ताल कर ट्रक को उसी हालत में छोड़ दिया गया, जिस हालत में पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तीन सालों से एक ही तरीके से आ रहा अडवा से गांजा
गांजे की आपूर्ति में उड़ीसा राज्य का अडवा पिछले कुछ वर्षों से चर्चा में रहा है। लगभग तीन सालों से एक ढर्रे पर गांजे की आपूर्ति बड़ी मात्रा में हो रही है। उड़ीसा से काजू के छिलकों की बिल्टी कटवाना और काजू के छिलकों की आड़ में छिपाकर गांजे की आपूर्ति का धंधा चल रहा है। मार्च महीने में एएनटीएफ की टीम ने ही अलीगढ़-बुलंदशहर जिले की सीमा पर 401 किलो गांजे को इसी प्रकार पकड़ा था और वर्ष 2021-2019 में भी इस प्रकार हो रही गांजे की आपूर्ति को पकड़ा था, लेकिन मंगलवार की देर सांय पकड़े गए काजू के छिलकों से भरे ट्रक में कुछ न मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है, जबकि यह ट्रक भी काजू के छिलकों को लेकर अडवा से ही चला था।

-----
ट्रक में कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला : एसपी देहात
ट्रक के चालक की अदला-बदली के सवाल पर कोतवाली निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि मालिक ने अपनी मर्जी से चालक बदला है। इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलास बंसल ने बताया कि ट्रक के पकड़े जाने की सूचना मिली है। ट्रक में कोई भी नशीला पदार्थ नहीं मिला है। पूरा प्रकरण एएनटीएफ की टीम संभाल रही है। टीम के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अलीगढ़-बुलंदशहर की सीमा पर टीम ने गांजा पकड़ा था। मंगलवार की शाम को पकड़े गए ट्रक को पूरी तरह से जांच करने के बाद ही छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed