फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was chaos as soon as the dead bodies of three teenagers reached the village

Agra News: तीन किशोर के शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Sun, 18 Jun 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
There was chaos as soon as the dead bodies of three teenagers reached the village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोगांव। शाह आलमपुर निवासी तीन किशोर के शव रविवार की सुबह गांव पहुंचे तो कोहराम गच गया। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुन मौजूद लोगों का मन भर आया। गांव के रहने वाले तीन किशोर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद गए थे। वहां शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव शाह आलमपुर निवासी मुकेश कुमार के पुत्र गुलशन की बरात शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद नगला जाजपुर बंजारा गई थी। बरात में गांव निवासी धीरेंद्र कश्यप का पुत्र ऋतिक (13), देशराज का पुत्र विनीत (16) और उमेश का पुत्र हरिओम कश्यप (13) गए थे। बरात फर्रुखाबाद के जाजपुर पहुंची और रस्में शुरू हो गईं। लेकिन तीनों किशोर जनवासे में नहीं गए। खाना खाने के बाद गांव के पास से ही गुजरने वाली रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। वहां नींद आने पर पटरी पर सर रखकर आराम करने लगे। तीनों को नींद आ गई और ट्रैक से गुजरी मालगाड़ी की चपेट में आकर तीनों किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण रेलवे ट्रैक के पास से गुजरे तो तीन शव पड़े होने की जानकारी हो सकी। बरातियों ने शव की पहचान हरिओम, विनीत और ऋतिक के रूप में की। तीनों किशोर की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आनन फानन परिजन शव लेने के लिए फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए। बरात में शामिल लोग भी औपचारिक रस्म अदायगी के बाद गांव वापस लौट आए। सुबह करीब 10 बजे जब तीनों किशोर के शव गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों का भी मन भर गया। कल जिस गांव में बरात को लेकर खुशी का माहौल था। वहां तीन किशोर की मौत के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया। गमगीन माहौल में तीनों किशोर के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रिश्तेदार थे तीनों किशोर
परिजन ने बताया कि हादसे में जान गवाने वाले तीनों किशोर आपस में रिश्तेदार थे। विनीत कक्षा नौ का छात्र था। हरिओम कक्षा सात का छात्र था। दोनों चचेरे भाई थे। ऋतिक कक्षा छह का छात्र था और विनीत और हरिओम की बुआ का बेटा था। ग्रामीणों ने बताया कि ऋतिक दो बहनों के बीच माता पिता का इकलौता पुत्र था।

-----
विधायक ने दी सांत्वना
घटना की जानकारी होने के बाद रविवार को भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री भी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। हालांकि तीन किशोरों की मौत के बाद गांव में हर कोई दुखी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed