फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a stir in Mathura GRP on information of bomb in patalkot express

पालातकोट एक्सप्रेस में बम!: मथुरा जीआरसी को कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर हड़कंप, एस-5 कोच में विस्फोटक होने की दी गई जानकारी

Fri, 20 May 2022 09:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 May 2022 09:52 PM IST
सार

शुक्रवार को मथुरा जीआरपी को पातालकोट एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ दौड़ी।पहले सूचना जीआरपी कंट्रोल रूम को दी गई थी। दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर ट्रेन मथुरा जंक्शन पहुंची। छानबीन में बैग मिला और उससे कागजात आदि के अलावा कुछ नहीं बरामद हुआ।

विज्ञापन
There was a stir in Mathura GRP on information of bomb in patalkot express
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा जीआरपी शुक्रवार को उस समय सकते में आ गई जब कंट्रोल रूम से पातालकोट एक्सप्रेस के एस-5 कोच में बम होने की सूचना दी गई। सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर डॉग स्क्वाड सहित जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में जांच की। लेकिन कुछ भी नहीं मिला। जांच के बाद ट्रेन को जंक्शन से रवाना किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जीआरपी कंट्रोल रूम से मथुरा जीआरपी को सूचना दी गई कि पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के एस-5 कोच की सीट संख्या-13 के पास लाल रंग का बैग रखा हुआ है। इस बैग में बम होने की जानकारी आंवला भोपाल जीआरपी को नरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने दी। नरेंद्र ने जीआरपी को बताया कि उसका लड़का इस ट्रेन में यात्रा कर रहा था। वह सफदरगंज उतर गया। इसी दौरान उसके किसी साथी ने उसे ये जानकारी दी।

विज्ञापन

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी मथुरा को ट्रेन के आने के करीब 15 मिनट पहले सूचित किया गया। सूचना पर सतर्क हुई जीआरपी के इंस्पेक्टर क्राइम रनवीर सिंह ने आरपीएफ को भी तत्काल सूचना दी। आरपीएफ  निरीक्षक अवधेश गोस्वामी टीम तथा डॉग स्क्वाड के साथ जंक्शन पर पहुंच गए। करीब एक बजकर 48 मिनट पर ट्रेन आई। ट्रेन के आते ही टीम एस-5 कोच में पहुंच गई परंतु वहां पर कोई बैग नहीं मिला।

यात्रियों ने टीम को बताया कि तुगलकाबाद पर जीआरपी ने एक लाल रंग के बैग को बरामद किया, जिसमें कुछ कागजात मिले हैं। इंस्पेक्टर क्राइम रनवीर सिंह ने बताया कि डिब्बे में कुछ भी नहीं मिला। जिस व्यक्ति ने जीआरपी आंवला को सूचना दी थी अब वह अपना फोन नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed