फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a stir due to the information of the kidnapping of the girl student

छात्रा के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप

Tue, 13 Sep 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

थाना कुर्रा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक स्कूल के बाहर से कार सवार एक छात्रा को अगवा कर ले गए।यह सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस तलाश कर रही थी, इस बीच छात्रा वापस आ गई, उसने बताया कि वह अपने एक परिचित के साथ कार में बैठ कर गई थी।

विज्ञापन
There was a stir due to the information of the kidnapping of the girl student

विस्तार

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक स्कूल के बाहर से कार सवार एक छात्रा को अगवा कर ले गए। यह सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की टीमें तलाश में जुट गईं। कुछ देर बाद छात्रा मिल गई, तब पुलिस ने राहत की सांस ली। बताया कि वह परिचित के साथ गई थी।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 18 वर्षीय छात्रा मंगलवार की सुबह स्कूल गई थी। वहां छात्रा एक कार में बैठ कर चली गई, इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कार सवार लोग एक छात्रा को अगवा कर ले गए हैं। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने छात्रा की तलाश में टीमों को लगाया, घटनास्थल पर जांच कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस तलाश कर रही थी, इस बीच छात्रा वापस आ गई, उसने बताया कि वह अपने एक परिचित के साथ कार में बैठ कर गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रा के अपहरण की सूचना गलत थी, वह मिल गई है, पुलिस पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed