फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a stir due to the discovery of the bones of the cow in the crematorium

श्मशान में गोवंश के अस्थि पंजर मिलने से मचा हडकंप

Wed, 05 Oct 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:48 PM IST
सार

बिछवां।गांव करीमगंज जलिया वाला बाग श्मशान में ग्रामीणों ने एक गोवंश के अवशेष पड़े मिले।वहीं गोवंश की खाल को वहीं पर दफना दिया गया।बुधवार को दोपहर गांव करीब के कुछ लोग जलिया वाला बाग शमशान में पीपल के पेड़ के पास झाड़ू लगा रहे थे।तभी वहां एक गोवंश का कटा हुआ सिर पड़ा दिखाई दिया।

विज्ञापन
There was a stir due to the discovery of the bones of the cow in the crematorium

विस्तार

बिछवां।
विज्ञापन

गांव करीमगंज जलिया वाला बाग श्मशान में ग्रामीणों ने एक गोवंश के अवशेष पड़े मिले। जानकारी होने के बाद वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अवशेष आदि जांच के लिए कब्जा में लिए गए। वहीं गोवंश की खाल को वहीं पर दफना दिया गया।
बुधवार को दोपहर गांव करीब के कुछ लोग जलिया वाला बाग शमशान में पीपल के पेड़ के पास झाड़ू लगा रहे थे। तभी वहां एक गोवंश का कटा हुआ सिर पड़ा दिखाई दिया। वही आसपास कुछ अन्य अवशेष पड़े देखे। गोवंश के अवशेष करीब 8-10 दिन पुराने लगे रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही थानाध्यक्ष अमित सिंह को मिली तो वह तहसीलदार राजकमल व पुलिस बल के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

एक स्थान पर कई दिन पुरानी गोवंश की खाल पड़ी थी। पुलिस ने के अस्थि पंजर, एक लकड़ी का बड़ा टुकड़ा, एक प्लास्टिक का डिब्बा आदि जांच के लिए कब्जा में ले लिए। वहीं गोवंश की खाल को वहीं पड़ा गड्ढा खोद कर दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप जिलाध्यक्ष ने बिछवां थाने में दी तहरीर
बिछवां। श्मशान घाट में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने थाना में तहरीर दी है। बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शमशान में एक गोवंश कटा पड़ा है। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो उक्त सूचना सही साबित हुई, कुत्ते शव को नोंच खा रहे थे। ऐसा लग रहा है कि वहां पर अक्सर गोकशी की जाती है। दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि पुलिस गंभीरता के साथ जांच कर रही है। सत्यता के आधार पर जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed