फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a lot of filth in the town, the strike ended in the evening

Agra News: कस्बे में लगा गंदगी का अंबार, शाम को खत्म हुई हड़ताल

Tue, 26 Nov 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of filth in the town, the strike ended in the evening
गंजडुंडवारा में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते लगा गंदगी का ढेर - फोटो : संवाद
गंजडुंडवारा। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन सोमवार को भी जारी रही। हालांकि उन्होंने शाम को अधिशासी अधिकारी के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी। सफाई कर्मी मंगलवार से काम पर लौट आएंगे। चौथे दिन भी हड़ताल के कारण पूरे कस्बा में गंदगी व कूड़े का अंबार लगा रहा। इससे स्थानीय लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने चार दिन पूर्व अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। लगातार चार दिन चली हड़ताल के कारण सफाई कर्मियों ने क्षेत्र में कहीं भी झाडू नहीं लगाई। इससे नगर में कूड़े व गंदगी के अंबार लग गए। नालियां साफ न होने के कारण यह उफन पड़ी हैं। गलियों में लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे लोग काफी परेशान दिखाई दिए। गंदगी व कूडे़ के अंबार के कारण कस्बा में जगह-जगह उठती दुर्गंध के चलते लोग अपनी नाक पर रूमाल रखकर निकले।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि और महामंत्री विष्णु वाल्मीकि ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की कई समस्याएं हैं। इनमें बैकलॉग सफाई कर्मियों को मूल काम पर न भेजना, संविदा सफाई कर्मचारियों का चार साल से ईपीएफ जमा न होना, एक माह में पूरे होने सहित आठ सूत्रीय मांगों को एक माह में पूरा करने का आश्वासन अधिशासी अधिकारी ने दिया था लेकिन यह पूरी नहीं हुई। यही कारण रहा कि सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शाम को अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार, लेखाकार श्रीकांत शर्मा सहित अन्य ने पदाधिकारियों से बात कर उन्हें मनाया। साथ ही बकाया फंड सफाई कर्मियों के खाते में हस्तांतरित किया गया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। साथ ही मंगलवार की सुबह से काम पर लौटने का ऐलान भी कर दिया। इससे अधिशासी अधिकारी व स्थानीय नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है। इस दौरान अजय, बबलू, पप्पू, रजत कुमार, संजय कुमार, गोविंद, सचिन कुमार, छोटे सहित महिला कर्मचारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed