फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a heated clash with the officials of the executive company.

Agra News: कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों से हुई तीखी झड़प

Sun, 23 Jun 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
There was a heated clash with the officials of the executive company.
कुसमरा। नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान बनाए गए हार्वेस्टिंग नाले से घरों का पानी गलियों में जमा होने से गुस्साए लोगों की कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों से तीखी नोक-झोंक हुई। लोगों ने कार्यदायी कंपनी पर धीरे कार्य करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि बरसात में घरों से निकलना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन


नगर से गुजर रहे नेशनल हाईवे का निर्माण फरीदाबाद की एटलस कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी ने सड़क के दोनों तरफ हारवेस्टिंग नाले का निर्माण करा रही है। मुख्य सड़क किनारे बने मकान के सामने नाला बनने से घरों का पानी मकान में एकत्रित होने लगा है। इसके अलावा पुलियों के निर्माण होने से बस्तियों में बने मकानों का पानी गालियों में एकत्रित होने लगा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बरसात आने को है लेकिन कार्यदायी कंपनी कार्य में तेजी नहीं ला रही है। अगर बरसात होने से पूर्व पुलियों का कार्य पूरा नहीं किया गया तो मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। कार्यदायी कंपनी के डीपीएम प्रीतिरंजन ने बताया कि निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं की जा रही है। अगर कहीं समस्या है तो उसका जल्द समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed