{"_id":"62e41b5a1de88842047d4431","slug":"there-may-be-more-increase-in-the-water-level-of-ganga-kasganj-news-agr541789764","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: लगातार हो रही बारिश से बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, कासगंज में जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: लगातार हो रही बारिश से बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, कासगंज में जारी हुआ अलर्ट
Fri, 29 Jul 2022 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:09 PM IST
सार
कासगंज में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार और बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज होने के तीन दिन बाद यहां पानी पहुचेगा, जिसे लेकर सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
कछला गंगा का जलस्तर।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण कासगंज गंगा में उफान तेज होता जा रहा है। हरिद्वार और बिजनौर बैराज से बुधवार को डिस्चार्ज काफी बढ़ गया। हांलाकि हरिद्वार का पानी कछला तक पहुंचने में तीन दिन का समय लगेगा, लेकिन इससे पहले एक दिन बाद बिजनौर बैराज के पानी का दबाव नरौरा बैराज पर बढ़ जाएगा। नरौरा पर पानी का दबाव बढ़ने के साथ ही कछला ब्रिज पर जलस्तर में वृद्धि होगी।
बुधवार को नरौरा बैराज से डिस्चार्ज कम था। हरिद्वार बैराज से बृहस्पतिवार को 62 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। इस डिस्चार्ज में 28 हजार क्यूसेक पानी की वृद्धि हो गई। वहीं बिजनौर बैराज से बृहस्पतिवार को 42 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। इस डिस्चार्ज में भी 53 हजार क्यूसेक पानी की वृद्धि हो गई।
नरौरा के डिस्चार्ज में 14 हजार क्यूसेक पानी की कमी आई, लेकिन अब नरौरा से डिस्चार्ज भी बढ़ जाएगा और गंगा के जलस्तर में वृद्धि होगी। हरिद्वार और बिजनौर बैराज का डिस्चार्ज लो फ्लड लेविल से थोड़ा कम है। एक लाख क्यूसेक डिस्चार्ज पहुंचते ही लो फ्लड के हालात बन जाएंगे। ऐसी स्थिति में सिंचाई विभाग द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद तटवर्ती इलाके के लोग चिंतित हैं।