फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is no supply in the biggest market and the price of garlic is sky high

Agra News: सबसे बड़ी मंडी में आवक नहीं लहसुन के दाम आसमान पर

Thu, 05 Dec 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
There is no supply in the biggest market and the price of garlic is sky high
मैनपुरी/घिरोर। लहसुन के दामों ने देशभर के लोगों की रसोई का बजट बिगड़ रखा है। देश की सबसे बड़ी लहसुन मंडी कही जाने वाली घिरोर मंडी में इसकी कीमत 30 हजार रुपये प्रति कुंतल के करीब हैं। फुटकर बाजार में 450 रुपये किलो तक दाम पहुंच गए हैं। नई फसल आने में अभी दो माह से अधिक का समय बाकी है। उसके आने के बाद ही कीमतों में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

घिरोर मंडी से देशभर में लहसुन की आपूर्ति की जाती है। लहसुन के दामों को निर्धारित करने में इस मंडी की बड़ी भूमिका रहती है। यहां आढ़त करने वाले संजय प्रताप सिंह ने बताया कि लहसुन की कीमत बढ़ने का कारण मौसम है।
विज्ञापन

सर्दी में मांग अधिक बढ़ जाती है। इससे पूर्व फसल की बुवाई होती है। इसके चलते मंडी में आवक कम हो जाती है और बाजार में आपूर्ति घट जाती है। इसके चलते दाम बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे आढ़ती हवलदार सिंह यादव का कहना है बीती फसल मौसम की मार के चलते प्रभावित हुई। उप्र और मप्र में काफी बारिश हुई। इसके चलते खेती कम हुई। यह भी बड़ा कारण है कि अचानक से लहसुन की मांग के सापेक्ष पूर्ति घट गई और दाम बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed