फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is no drinking water in the hospital for the last 15 days... patients are drinking water by buying bottles for Rs 20.

Agra News: 15 दिन से अस्पताल में पीने का पानी नहीं...20 रुपये में बोतल खरीदकर पी रहे मरीज

Tue, 25 Aug 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
There is no drinking water in the hospital for the last 15 days... patients are drinking water by buying bottles for Rs 20.
अछनेरा
अछनेरा। कस्बा स्थित सीएचसी में सोमवार को अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। अस्पताल में पिछले 15 दिनों से पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते इलाज कराने आ रहे मरीज बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। मजबूरन मरीजों बाजार से महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएचसी पर प्रतिदिन करीब दो सौ मरीज अपनी बीमारियों का इलाज कराने आते हैं। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक में मरीजों को कम से कम दो से तीन घंटे का समय लग जाता है। अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर और टंकी शॉपीस बनी हुई है। ऐसे में मरीज जितेंद्र निवासी पुरामना, बीपी ठाकुर निवासी रायभा, शकील निवासी रायभा ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा यहां आकर उन्हें पानी पर अलग से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जनहित में सुधार की मांग विगत दो सप्ताह से चल रही इस गंभीर समस्या की ओर स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। मरीजों और स्थानीय नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से सीएचसी में तत्काल पीने के पानी की व्यवस्था को सुचारू कराए जाने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया उनके संज्ञान में मामला आया है, जल्द आरओ प्लांट को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed