{"_id":"6092d7d08ebc3ebf415d570e","slug":"there-is-a-shortage-of-oxygen-in-the-hospital-evacuate-your-patients-kasganj-news-agr490923242","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी हो रही है, अपने मरीजों को निकाल लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी हो रही है, अपने मरीजों को निकाल लें
विज्ञापन
कासगंज। कोविड अस्पताल में तब्दील क्रिश्चियन अस्पताल में मंगलवार देर रात से ऑक्सीजन की कमी होने लगी। ऑक्सीजन की कमी की जानकारी मिलते ही तीमारदारों में खलबली मच गई। वे ऑक्सीजन के लिए अफसरों से संपर्क में जुट गए। रातभर मशक्कत होती रही। बुधवार सुबह 10 सिलिंडर ऑक्सीजन क्रिश्चियन अस्पताल को मिलीं तब राहत की सांस ली।
क्रिश्चियन अस्पताल में 22 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। मंगलवार की रात को इन मरीजों के तीमारदारों की बेचैनी तब बढ़ गई जब चिकित्सकों द्वारा तीमारदारों को बताया गया कि ऑक्सीजन की कमी हो रही है। यदि यही हाल रहा तो सुबह तक ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी। जानकारी मिलते ही तीमारदार परेशान हो गए। उन्हें चिंता सताने लगी कि यदि ऑक्सीजन नहीं मिली तो मरीजों की हालत कैसे सुधरेगी। इसी चिंता को लेकर तीमारदार रातभर परेशान रहे। उन्होंने अफसरों से संपर्क किया। तीमारदार नरेंद्र पालीवाल, सुनील, सत्येंद्र आदि ने बताया कि हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी की बात कहकर चिकित्सकों ने वहां से मरीजों को निकाल लेने की सलाह दी। रात में ही अफसरों से संपर्क किया। अफसरों की पहल पर बुधवार सुबह 10 सिलिंडर ऑक्सीजन क्रिश्चियन अस्पताल को मिल गए हैं।
दो गाड़ियां और भेजी गईं
क्रिश्चियन अस्पताल के साथ कोरोना अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। ऐसे में दो गाड़ियां ऑक्सीजन लेने के लिए अलीगढ़ भेजी गई हैं। डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश कुमार ने बताया कि अलीगढ़ से ऑक्सीजन मिलने के संकेत तो मिले हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने सिलिंडर ऑक्सीजन मिलेगी।
विज्ञापन
सीएमओ, डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण
सीएमओ डा. अनिल कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश कुमार ने ऑक्सीजन की कमी की जानकारी होने पर क्रिश्चियन अस्पताल पहुंच बुधवार सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं देखीं। पाया कि अस्पताल के पास बृहस्पतिवार सुबह तक के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध है।
वर्जन-
- ऑक्सीजन की कमी हो रही है, लेकिन प्रयास जारी है कि ऑक्सीजन दूसरे जिलों से मिलती रही। क्रिश्चियन अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो पाती उससे पहले दस सिलिंडर मिल चुके हैं। अभी और ऑक्सीजन मंगाई गई है।
डा. अनिल कुमार, सीएमओ।