फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There are more dead people in the cantonment and more fake voters in the rural areas

Agra News: छावनी में मृतक ज्यादा तो ग्रामीण में फर्जी मतदाता अधिक

Thu, 11 Dec 2025 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
There are more dead people in the cantonment and more fake voters in the rural areas
आगरा। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। अब तक हुए एसआईआर में 6.78 लाख मतदाता मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित और फर्जी मिले हैं। इन सबके नाम सूची से कटेंगे। छावनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 17833 मृतक मिले हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 15 हजार से अधिक फर्जी मतदाताओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें 36 लाख 71 मतदाता थे। 4 नवंबर से एसआईआर शुरू हुआ था। बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना फॉर्म भरवाए। मंगलवार तक 27.17 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज्ड हो चुके थे। जिनमें 17.88 लाख मतदाताओं का 2003 की सूची से मिलान हो चुका था। जबकि 9.24 लाख से अधिक मतदाताओं का मिलान होना बाकी है। इनके अलावा एक लाख से अधिक मृतक मतदाता हैं। दो लाख अनुपस्थित मिले हैं। तीन लाख मतदाता स्थानांतरित हो चुके हैं। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 66, 780 मतदाता फर्जी मिले हैं। जिनके नाम दो या अधिक जगह सूचियों में दर्ज हैं। ऐसे सभी 6.78 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित व लापता मतदाताओं की अलग (एएसडीडी) सूची बनाई है। इनका नए सिरे से सत्यापन कराया जा रहा है। राजनीतिक दलाें के बूथ लेवल एजेंट से भी इन्हें सत्यापित कराया जा रहा है।
विज्ञापन


एएसडीडी मतदाताओं का रिपोर्ट कार्ड
- विधान सभा क्षेत्र: कुल मतदाता: मृतक: अनुपस्थित: स्थानांतरित: फर्जी मतदाता: अन्य मतदाता
- एत्मादपुर: 468759: 12132: 22013: 32299: 5997: 1257
- आगरा छावनी: 482966: 17833: 42244: 47867: 7784: 5580
- आगरा दक्षिण: 370099: 16744: 24103: 41559: 5305: 1960
- आगरा उत्तर: 454175: 16037: 25346: 43168: 7059: 1661
- आगरा ग्रामीण: 452123: 12674: 52052: 26443: 8393: 7129
- फतेहपुर सीकरी: 362476: 6918: 11988: 23325: 2327: 305
- खेरागढ़: 340839: 7201: 4208: 30138: 3620: 304
- फतेहाबाद: 329284: 6651: 8401: 24140: 3819: 700
- बाह: 339350: 6698: 15489: 34229: 3183: 397
( नोट= सभी आंकड़े जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed