{"_id":"6148e41b8ebc3e916974dc8d","slug":"then-the-booming-chambal-the-water-level-increased-by-five-meters-agra-news-agr5083313128","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उफनाई चंबल, पांच मीटर बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर उफनाई चंबल, पांच मीटर बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह/पिनाहट। राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुई बारिश के कारण सोमवार को चंबल नदी फिर उफना गई। दिनभर में जलस्तर पांच मीटर बढ़कर 114 से 119 मीटर हो गया।
वन विभाग के रेंजर आरके सिंह राठौर ने बताया कि कई दिनों से चंबल का जलस्तर 114 मीटर पर स्थिर था। सोमवार की सुबह सात बजे से पानी बढ़ने लगा। शाम को पांच मीटर बढ़कर 119 पर पहुंच गया। नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोत्तरी से कछार के ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।
नदी का जलस्तर पांच मीटर बढ़ने से पिनाहट नदी किनारे बना मंदिर जलमग्न हो गया है। वहीं चंबल की लहरें डरावनी होने से कछार के गांव मऊ की मढै़या, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरनापुरा, उमरैठापुरा, डगोरा, बीच का पुरा आदि गांवों में लोग फिर परेशान हो उठे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक बाढ़ में नदी ने कच्चे रास्तों पर दलदल अभी खत्म नहीं हुआ। नदी किनारे के खादर और कच्चे रास्तों में फिर से उफान का पानी भर गया है।पिनाहट। राजस्थान में हुई बारिश के कारण सोमवार को चंबल नदी फिर उफना गई। दिनभर में जलस्तर चार मीटर बढ़कर 114 से 118 मीटर हो गया।