Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft took place in a paint and electronic showroom just a few steps away from the police post

Agra: पुलिस चौकी से कुछ ही कदम दूर...पेंट और इलेक्ट्राॅनिक शोरूम में हो गई चोरी; पुलिकर्मियों को भनक तक न लगी

Fri, 25 Oct 2024 05:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 05:34 AM IST
सार

आगरा में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उस समय खड़े हो गए, जब चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर चोरों ने पेंट और इलेक्ट्रोनिक शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से व्यापारियों में आक्रोश है। 
 

विज्ञापन
Theft took place in a paint and electronic showroom just a few steps away from the police post
पेंट की दुकान से चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाने की विजय नगर पुलिस चाैकी के पास सुल्तानगंज पुलिया स्थित पेंट और इलेक्ट्राॅनिक के शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया। 1.20 लाख से अधिक की नकदी चोर ले गए। 3 चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहे हैं। पुलिस इनकी पहचान में जुटी है।
विज्ञापन


दीप अपार्टमेंट, कमला नगर निवासी पार्षद मुरारीलाल अग्रवाल का सुल्तानगंज पुलिया पर पेंट एंड हार्डवेयर का शोरूम है। उन्होंने बताया कि वह बुधवार रात 9:30 बजे शोरूम बंद करके गए थे। बृहस्पतिवार सुबह आए तो शोरूम में सामान बिखरा था। चोरों ने काउंटर में रखे 70 हजार रुपये, चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। 
विज्ञापन


चोरों ने बराबर की विजय नगर काॅलोनी निवासी राजीव शर्मा के राज इलेक्ट्राॅनिक शोरूम में भी चोरी की। उनके यहां से 50 हजार रुपये ले गए। चोर बगल की बिल्डिंग से सीढि़यों से चाैथी मंजिल पर आए थे। एक खिड़की को तोड़ने के बाद दोनों शोरूमों में प्रवेश किया। पूर्व में भी दुकान और शोरूम में चोरी हो चुकी है। पुलिस चाैकी के पास चोरी से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed