फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft

शिव मंदिर में चोरों ने घंटा, मोटर की चोरी, दान पात्र से नकदी उड़ाई

Sun, 20 Dec 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
theft
कासगंज अमांपुर के सुजई का शिव मंदिर जहां से घंटा व अन्य सामान हुआ चोरी - फोटो : KASGANJ
अमांपुर। क्षेत्र के सुरजई में शिव मंदिर से शनिवार रात चोर घुस गए और घंटा, पानी की मोटर चोरी कर ले गए। चोर दान पात्र से नकदी भी हाथ साफ कर गए। चोरी की घटना पर लोगों ने आक्रोश जताया। पुजारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब पुजारी लटूरी सिंह पहुंचे तो मंदिर खुला हुआ था। मंदिर से पीतल का 51 किलो का घंटा व पानी भरने के लिए लगी मोटर चोरी हो चुकी थी। वहीं दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरों ने पार कर दी थी।
विज्ञापन

जब चोरी की घटना की जानकारी अन्य लोगों को हुई तो ग्रामीण मंदिर पर एकत्रित हो गए। उन्होंने चोरी की घटना पर आक्रोश जताया। लोग कोतवाली पहुंचे और चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुजारी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने मंदिर पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। वहीं आक्रोशित लोगों को शीघ्र खुलासा किए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक पर जताया जा रहा है शक
पुजारी एवं ग्रामीणों का कहना है कि अलीगढ़ निवासी एक युवक जो वर्तमान में अमांपुर में रहा है उसे बिना कारण गांव में घूमते हुए देखा गया है। लोगों को उस पर शक है।
पालतू स्वान भी सुबह मरा मिला
पुजारी लटूरी ने एक स्वान पाल रखी थी। जो मंदिर में ही रहती थी। वह भी लोगों को सुबह मरी हुई मिली। लोगों को शक है कि चोरों ने उसके द्वारा भौंके जाने पर उसे मार दिया होगा। जिससे वह शोर न करे।

मंदिर में चोरी की घटना की तहरीर पुलिस को मिल गई हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। - परवेंद्र सिंह, प्रभारी उपनिरीक्षक ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed