फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft in tindoli

मकान के ताले तोड़ कर करीब डेढ़ लाख के जेवर नकदी चोरी

Wed, 16 Feb 2022 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
theft in tindoli
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव टिंडौली में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव टिंडौली निवासी बसंत सिंह सोमवार की रात घर के बाहर बनी झोपड़ी में सो रहे थे। पुत्रवधू व बच्चे घर के एक कमरे में सो रहे थे। रात को चोरों ने घर की बिजली काट दी। इसके बाद चोर पीछे के रास्ते छत पर चढ़ आए और जीना के रास्ते नीचे उतर कर एक कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब परिजन जागे तो चोरी की जानकारी हो सकी। गृहस्वामी की ओर से थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नहीं रुक रहीं चोरी की वारदात
गांव टिंडौली में बसंत के घर हुई चोरी की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पूर्व भी करीब पांच घरों में चोर वारदात अंजाम दे चुके हैं। गांव निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि 28 जनवरी को चोर उनके घर से दो मोबाइल व कुछ नकदी चुरा ले गए। गांव निवासी पप्पू पांडेय, सुरेश जाटव, बलवीर सिंह जाटव और मो. बाबुद्दीन के घर में चोरी की वारदात हो चुकी है। सभी ने थाने में तहरीर दीं, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed