{"_id":"6592bc435a4966fdf70bd713","slug":"theft-in-the-policeman-s-house-in-mathura-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: दूसरों के घर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी, खुद के घर में हो गई चोरी; चोर लाखों का माल ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: दूसरों के घर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी, खुद के घर में हो गई चोरी; चोर लाखों का माल ले उड़े
Tue, 02 Jan 2024 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 08:56 AM IST
सार
सर्द रात में दूसरों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के घर में ही चोरी हो गई। थाने से महज 50 मीटर दूर स्थित घर के चोरों ने ताले तोड़ दिए और लाखों का माल ले उड़े।
विज्ञापन
घर लाखों की चोरी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना मगोर्रा से चंद कदम की दूरी पर देर रात चोरों ने पुलिसकर्मी के घर को निशाना बना डाला। अलमारी को तोड़कर 12 लाख रुपये के जेवरात सहित नकदी पार कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट लेने के साथ घटनास्थल की वीडियोग्राफी की है।
अजीत पट्टी निवासी महेश चंद का थाना परिसर से पचास मीटर दूरी पर घर है। पुत्र सचिन कुंतल और पुत्रवधू ऋतु कुंतल उत्तर प्रदेश पुलिस में मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। बड़े पुत्र पुष्पेंद्र सिंह की पत्नी सोनिया मायके चली गई थी। वहां से बुलावा आया तो महेश चंद रविवार दोपहर राया के गांव कसेरा चले गए। घर पर पत्नी राजकुमारी देवी अकेली थीं। रात करीब एक बजे चोरों ने घर में धावा बोल दिया।
पीड़ित ने बताया कि कमरों के ताले तोड़कर अलमारी के लॉकर में रखे करीब डेढ़ सो ग्राम सोना व पांच सौ ग्राम चांदी के जेवरात सहित शादी के पंद्रह जोड़ी कपड़े, सात कंबल, एलईडी टीवी, डिनर सेट सहित गुल्लक से बारह हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरी का पता तब चला जब सुबह छह बजे राजकुमारी देवी जाग कर नीचे आयीं। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। महेश चंद ने थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।