{"_id":"676b2d43c5403f8017073eb4","slug":"theft-in-a-bullion-shop-while-wearing-a-mask-kasganj-news-c-175-1-mt11003-125473-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नकब लगाकर सराफा की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नकब लगाकर सराफा की दुकान में चोरी
Wed, 25 Dec 2024 08:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर गेट स्थित सर्राफ की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखे 400 ग्राम चांदी के बर्तन और 5 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहन गली कायस्थान मोहल्ला निवासी राजेश कुमार की सहावर गेट पर है। रविवार की रात राजेश अपनी दुकान को प्रतिदिन की तरह बंद कर घर चले गए। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के कारण दुकान बंद रही। मंगलवार की सुबह जब उनके मुनीम उमाशंकर ने दुकान खोली तो दुकान की पीछे की दीवार टूटी थी, सामान बिखरा पड़ा था।
सूचना पर दुकान स्वामी राजेश भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस व डॉग स्क्वायड सहित फॉरेसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दुकान स्वामी राजेश ने बताया कि चोर दुकान की पीछे की दीवार काटकर दुकान में रखे 400 ग्राम चांदी के जेवरात और 5 हजार रुपये चुरा ले गए। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। दुकान स्वामी ने तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। जल्दी ही चोर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद