फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The youth and his associates returning after getting bail were beaten up

Agra News: जमानत करा कर लौट रहे युवक और सहयोगियों को पीटा

Tue, 26 Sep 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The youth and his associates returning after getting bail were beaten up
जमानत करा कर लौट रहे युवक और सहयोगियों को पीटा
विज्ञापन

- शाहआलमपुर निवासी पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। परिचित की कोर्ट से जमानत कराने के बाद वापस लौटते समय विपक्षियों ने माता शीतला देवी मंदिर के पास घेर लिया। गाली गलौज करते हुए युवक व सहयोगियों की लाठी डंडे से पिटाई की। अनुसूचित जाति के युवक को जातिसूचक गालियां दी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव शाहआलमपुर निवासी राजेश दिवाकर सोमवार को पड़ोसी कृपाल सिंह निवासी हसागरपुर के बहनोई उदयवीर निवासी नगला रामसिंह औंछा की जमानत कराने मैनपुरी कोर्ट आया था। शाम करीब 6 बजे वह लोग जमानत कराने के बाद कोर्ट से बाहर निकलने समय नामजद लोग गाली-गलौज करने लगे। अनसुना कर वह लोग गांव वापस लौट रहे थे। तभी माता शीतला देवी मंदिर तिराहा के पास मोहित, आशीष, हिमांशू और अवनीश निवासी नगला रामसिंह ने रोक लिया। एक आरोपी के हाथ में तमंचा भी था। उसे जातिसूचक गालियां दीं। इसके बाद उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बचाने के दौरान उदयवीर, कृपाल सिंह और दीपांशू की भी पिटाई की। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी वहां से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed