फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man set himself on fire on the expressway, died

एक्सप्रसेवे पर युवक ने खुद को लगाई आग, मौत

Fri, 23 Jul 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
The young man set himself on fire on the expressway, died
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से पहुंचे युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। सड़क पर युवक के आग का गोला बनने से हड़कंप मच गया। जब तक लोग आग बुझाते, जलने से युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस को बाइक से एक थैला मिला, जिसमें रखी पासबुक में युवक का नाम और मथुरा निवासी होने का पता चला। सूचना पर पहुंचे परिजन भी कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

डौकी थाना के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगभग डेढ़ बजे बाइक संख्या डीएल 7एस बीक्यू 5337 से एक युवक आगरा की तरफ से आकर किलोमीटर13.200 पर रुका। युवक ने बाइक से एक प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर डाला और आग लगा ली। इससे एक्सप्रेसवे पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

हालांकि तब तक जलने से युवक की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक के थैले में मिली पासबुक में शरद गोस्वामी पुत्र मोहन लाल गोस्वामी निवासी गोविंद नगर, मथुरा लिखा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई अभिनव ने बताया कि शरद (22) एक निजी स्कूल में क्लर्क का काम करता था। घर में कोई विवाद नहीं था। वह यहां कैसे पहुंचा और क्यों यह घटना की। वह कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed