फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man left the village due to the terror of the influential

Agra News: रसूखदारों की दहशत से युवक ने छोड़ा गांव

Mon, 21 Aug 2023 05:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
The young man left the village due to the terror of the influential
रसूखदारों की दहशत से युवक ने छोड़ा गांव
विज्ञापन

ससुराल में ली है पनाह, कुर्रा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। फाजिलपुर कुर्रा निवासी एक युवक के मकान पर रसूखदारों ने कब्जा कर लिया। रसूखदारों की दहशत के चलते युवक गांव छोड़ कर अपनी ससुराल में पनाह लिए हुए है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव फाजिलपुर निवासी अजय प्रताप सिंह इस समय अपनी ससुराल गांव करपिया थाना भोगांव में छिपकर रह रहा है। उसने बताया कि गांव फाजिलपुर में उसके मकान पर रसूखदार राजेश उर्फ राजू, पिंटू ने असलहा के बल पर कब्जा कर लिया है। धमकी दी कि अगर वह गांव में नजर आया तो जान से मार देंगे। मकान पर कब्जा और रसूखदारों की धमकी के चलते वह अपना पैतृक गांव छोड़ कर काफी समय से ससुराल में पनाह लिए हुए है। उसने बताया कि कई बार शिकायतें दीं लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अजय ने बताया कि उसकी जमीन को मुक्त कराया जाए और रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed