फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man gave his life for the wife's refusal to come to her in-laws' house

पत्नी के ससुराल आने से इनकार पर युवक ने दी जान

Thu, 19 Aug 2021 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The young man gave his life for the wife's refusal to come to her in-laws' house
खंदौली (आगरा)। थाना क्षेत्र के गांव पैंतखेड़ा में मंगलवार की देर शाम ससुराल आए युवक ने पत्नी के साथ चलने से इनकार पर विषाक्त खाकर जान दे दी। सूचना पर युवक के परिजन भी अलीगढ़ से पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना खैर के गांव इरोला निवासी रिंकू (20) पुत्र रामवीर की शादी खंदौली के गांव पैंतखेड़ा निवासी राधा पुत्री सुआ से दो साल पहले हुई थी। राधा इन दिनों मायके आई थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर रिंकू पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल आ गया। वह राधा को साथ चलने की जिद करने लगा। जबकि राधा ने रक्षाबंधन के बाद ससुराल चलने की बात कही।
विज्ञापन

इसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी भी हो गई। इसी गुस्से में रात में रिंकू ने विषाक्त खा लिया। इसकी जानकारी होते ही ससुराल के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रिंकू को लेकर लोग अस्पताल गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया की मृतक के पिता रामवीर ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed