{"_id":"67cb379c098174213d0a6b29","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-kasganj-news-c-175-1-agr1054-128858-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक ने फंदा लगा कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक ने फंदा लगा कर दे दी जान
Fri, 07 Mar 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पवसरा में शुक्रवार देर शाम एक युवक में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरने से पहले उसने अपने जीजा को मैसेज भेज कर अंतिम बार मिलने की इच्छा जताई।
सहावर क्षेत्र के गांव नगला भीमसेन निवासी मनोज (20) पुत्र फूल सिंह शुक्रवार शाम करीब सात बजे गांव पवसरा में अपने नव निर्मित मकान में आया। उसने चौखट की वेंटीलेटर पर अंगोछे से फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। फंदा लगाने से पूर्व उसने अपने बहनोई ध्रुव निवासी मारहरा जनपद एटा को व्हाट्सएप पर एक वॉइस मैसेज भेजा। इसमें उसने अपने जीजा से अंतिम बार मिलने की इच्छा जाहिर की।
ऑडियो को सुनकर बहनोई ने तत्काल मनोज के परिजनों को कॉल कर उसके बारे में पूछा। परिजनों ने बताया कि वह कासगंज में नव निर्मित मकान पर गया है। इसके बाद परिजन कासगंज स्थित मकान की ओर पहुंचे, पुलिस को भी सूचना दे दी गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। बताया गया कि कुसुम देवी महाविद्यालय अमांपुर में बीएससी का छात्र था ।