फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man climbed the tree by taking off his clothes

कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर युवक को पेड़ से उतारा

Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The young man climbed the tree by taking off his clothes
किशनी। नगर पंचायत के मैदान में लगे एक पीपल के पेड़ पर मानसिक रूप से बीमार युवक कपड़े उतार कर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे ईओ व अन्य कर्मियों ने उसे उतारने के प्रयास किए। कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर उसे किसी तरह नीचे उतारा जा सका। पुलिस उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में कई दिनों से सड़क पर घूम रहा एक मानसिक रूप से बीमार युवक बृहस्पतिवार की दोपहर कपड़े उतार कर नगर पंचायत प्रांगण में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। वहां मौजूद पंचायत कर्मियों ने युवक को पेड़ की ऊंचाई पर बैठा देखा तो उसे नीचे उतारने के लिए प्रयास किए। सूचना पर ईओ नंगर पंचायत प्रभात रंजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। सभी ने युवक को नीचे आने के लिए कहा लेकिन वह किसी तरह मानने को तैयार नहीं हुआ। अंत में कोल्ड ड्रिंक व खाने पीने के अन्य सामान का लालच देकर उसे बमुश्किल लिफ्ट के जरिए नीचे उतारा गया। उसे कपड़े पहनाए गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार युवक के परिजन के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed