फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The working organization left the drain construction incomplete, water filling the houses and streets

कार्यदायी संस्था ने अधूरा छोड़ा नाला निर्माण घरों और गली में भर रहा पानी

Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The working organization left the drain construction incomplete, water filling the houses and streets
गांव रठेरा में नाला निर्माण अधूरा छोडने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर रठेरा गांव में सड़क निर्माण कर रही संस्था लोक निर्माण विभाग ने नाला निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिया है। जिससे घरों से निकलने वाले और बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गई है। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर सड़क निर्माण कराया गया है। आबादी वाले क्षेत्रों में नाला निर्माण का कार्य भी कराया गया है। गांव रठेरा में रामप्रयोजन सिंह के आवास के पास तालाब है। नाला निर्माण अधूरा होने के कारण तालाब का पानी आगे नहीं जा पा रहा है। तालाब और नाले का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है।
विज्ञापन

सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी प्रकट की। गांव निवासी बाल किशन का कहना था कि करीब 50 मीटर जगह पर नाला निर्माण बीच में छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते नाला निर्माण नहीं किया गया और अधिक बारिश होती है तो लोगों के घरों में पानी भरेगा और लोगों के मकान भी गिर सकते हैं। वहीं गली में पानी भरने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। कभी किसी का बच्चा भी हादसे का शिकार हो सकता है। प्रदर्शन करने वालों में दुर्बीन सिंह, विपन कुमार, रामतीर्थ, शिवराज सिंह, विनोद कुमार, लक्ष्मण सिंह, सुकराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला निर्माण का कार्य अधूरा क्यों छोड़ा गया है इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर समस्या का निदान करते हुए नाला का निर्माण पूरा कराया जाएगा।
गोपेश चंद्र, एई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed