{"_id":"61ba2f85099a984a2d733e44","slug":"the-work-of-the-government-is-not-visible-on-the-ground-mainpuri-news-agr5179262125","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरातल पर नहीं दिख रहा सरकार का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरातल पर नहीं दिख रहा सरकार का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। समाजवादी महिला सभा का महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को करहल रोड स्थित एक मैरिज होम में हुआ। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सरकार का काम सिर्फ टीवी पर देखने को मिलता है। धरातल पर भाजपा सरकार का काम नहीं दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा एवं महिलाएं हताश और निराश हैं। जब से भाजपा सरकार बनीं है तब से महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा सरकार कभी भी महिला हितैषी नहीं हो सकती है। भाजपा पूंजीपतियों की हितैषी है। जो परिवार वाले नहीं हैं वह परिवार का दुख दर्द नहीं समझ सकते हैं। सपा शासन में बेटियों के लिए कन्या योजना, 102 और108 एंबुलेंस, समाजवादी पेंशन, पढ़े बेटी बढ़े बेटी योजना चलाई थी।
पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि 2022 में सपा की ही सरकार बनेगी। तभी प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रदेश सचिव रेनू बाला, सफिया परवीन, मुन्नीपाल, सरिता यादव, आस्था सिंह कुशवाहा, ज्योति मैसी, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, सुमन दिवाकर, रेखा यादव, सुमन यादव, बाला यादव, मंजू यादव, रक्षा राठौर, किरन कठेरिया, वंदना यादव, प्रीति चौहान, साधना गुप्ता मौजूद रहे।