{"_id":"61cb14ed5ad7d62c7e21cb96","slug":"the-woman-was-robbed-by-feeding-intoxicants-to-the-woman-in-the-auto-kasganj-news-agr519328552","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में सवार महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में सवार महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर की लूट
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र की एक महिला को सोमवार को ऑटो से घर लौटते समय चालक ने अपने दो साथियों की मदद से जहरखुरानी का शिकार बना लिया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसके पास से मोबाइल, दो हजार रुपये की नकदी लूट ली। महिला को ऑटो से ढोलना मार्ग पर सड़क किनारे फेंक गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना का शिकार महिला रेखा पत्नी जागन सिंह निवासी गांव मोहम्मदपुर ढोलना हुई। बताया गया कि महिला सोमवार बाजार में खरीदारी करने के लिए कासगंज गई हुई थी। देर शाम वह ऑटो से अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में ऑटो चालक व अन्य दो लोगों ने महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे महिला बेहोश हो गई और उसके पास से मोबाइल व दो हजार रुपये की नकदी लूट ली। महिला को ढोलना-गढ़ी मार्ग पर बेहोशी की हालत में फेंक गए।
जब लोगों ने महिला को बेहोश पड़ा देख तो मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए और महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला का उपचार किया गया। कोतवाली निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला के साथ हुई जहरखुरानी के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।