फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the woman's two relatives did raped with her

महिला से जेठ-नंदोई ने किया दुष्कर्म, पति से शिकायत की तो किया ये घिनौना काम

Thu, 31 May 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 31 May 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
the woman's two relatives did raped with her
rape
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके जेठ और नंदोई ने बारी-बारी रेप किया। महिला ने जब इस बात की शिकायत पति से की तो उसने पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं जुबान खोलने पर ससुराल के अन्य लोगों ने भी पिटाई की। को भी पीटा। इस मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

लोहामंडी क्षेत्र निवासी महिला का निकाह 2013 में क्षेत्र के ही एक युवक से हुआ था। आरोप है कि तीन बार पति ने बेटी होने की आशंका पर गर्भपात करा दिया। 

बाद में दो बेटियां हुईं। बेटियां पैदा होने पर ससुरालीजन उत्पीड़न करने लगे। जनवरी 2018 को जेठ कमरे में घुस आया और उसने दुष्कर्म किया। 

पति से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। पति ने पिटाई लगाई। 25 दिन पहले महिला का नंदोई कमरे में घुस आया, उसने भी दुष्कर्म किया। पति से शिकायत की तो उसने पिटाई लगाई। 

इसके बाद कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। पीड़िता के घरवाले आए तो ससुरालियों ने उन्हें भी पीटा। बाद में पीड़िता ने थाना लोहामंडी तहरीर दी। पुलिस ने पति सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed