फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman reached the hospital by horse carriage for delivery

डिलेवरी के लिए घोड़ा गाड़ी से अस्पताल पहुंची महिला

Wed, 31 Oct 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 31 Oct 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
The woman reached the hospital by horse carriage for delivery
घोड़ा गाड़ी से अस्पताल पहुंची प्रसूता। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो रहा है। भले राज्य सरकार एंबुलेंस से लेकर तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा हो, लेकिन अफसरशाही

विज्ञापन

के ग्रहण से लोगों तक सुविधा नहीं पहुंच पा रही है। मथुरा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां प्रसूता महिला को एंबुलेंस नहीं मिली। वह घोड़ा गाड़ी से अस्पताल पहुंची। 
विज्ञापन


गांव बाढौन राया निवासी रामवती पत्नी विजेंदर को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा हुआ। परिजनों ने प्रसूता को राया स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस को फोन किया। लंबे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। महिला की प्रसव पीड़ा को देखते हुए परिजन घोड़ा गाड़ी से ही अस्पताल चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से घोड़ा गाड़ी में ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। घटना के संबंध में डॉक्टर तुलाराम ने बताया कि परिजन घोड़ा गाड़ी से लेकर महिला को स्वास्थ्य केंद्र पर आए हैं और रास्ते में ही लड़की हुई है।

The woman reached the hospital by horse carriage for delivery
अस्पताल में नवजात। - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह का एक अन्य मामला स्वास्थ्य सेवाओं की एंबुलेंस का सामने आया है। गांव मगदा राया निवासी वीरपाल पुत्र प्रकाश अमीन उम्र 50 वर्ष किडनी के मरीज थे। वे बुधवार को उपचार के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

सुबह 10 बजे 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस आपरेटर ने आने से मना कर दिया। वे घोड़ा गाड़ी से ही स्वास्थ्य केंद्र जाने लगे। उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

मथुरा में स्वास्थ्य सेवाओं में घोर लापरवाही बरती जा रही है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके बावजूद अधिकारी व्यवस्था बनाने के बजाए चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed