{"_id":"6a5d2eaa99cd2c184a0d7b6c","slug":"the-wife-created-a-ruckus-at-the-hindu-mahasabha-eventthe-wife-created-a-ruckus-at-the-hindu-mahasabha-event-agra-news-c-364-1-ag11019-131750-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हिंदू महासभा के कार्यक्रम में पत्नी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हिंदू महासभा के कार्यक्रम में पत्नी ने किया हंगामा
विज्ञापन
आगरा। अखिल भारत हिंदू महासभा की आमंत्रण यात्रा के दौरान एक नाटकीय घटना हुई। रविवार सुबह यमुना किनारा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन से जुड़ा एक कार्यकर्ता अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा। तभी उसकी पत्नी भी वहां आ गई और उसने हंगामा कर दिया।
मामला सुबह करीब 11:30 बजे का है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता की पत्नी ने चेहरा ढककर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उसने कार्यकर्ता के साथ आई महिला को उसकी प्रेमिका बताया। पत्नी ने उस महिला से हाथापाई और धक्का मुक्की की। इसके बाद उसने यमुना में कूदकर जान देने की धमकी दी और घाट की ओर भागने लगी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और समझाकर थाने ले आए। इस बीच युवक अपनी प्रेमिका को बाइक पर बिठाकर वहां से भाग गया। थाने में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। इसी कारण वह अपनी दो बेटियों के साथ पिछले नौ साल से मायके में रह रही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसे कोई खर्च नहीं देता है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि यह पति-पत्नी के बीच का विवाद है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।