फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The wife also left with the body newborn

पत्नी की लाश के साथ नवजात को भी छोड़ा

Thu, 07 May 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 07 May 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज के महिला वार्ड में बुधवार को बच्ची को जन्म देने के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। यह जानकारी मिलते ही उसका पति रफू-चक्कर हो गया। पुलिस ने दर्ज पते पर तलाशा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। बाल रोग विभाग के आईसीयू में बच्ची भर्ती है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम तकरीबन सात बजे दिनेश नाम के व्यक्ति ने एसएन मेडिकल कालेज के महिला वार्ड में पत्नी पूनम (22) को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था। डाक्टर रिचा सिंह ने बताया कि पूनम सात महीने की गर्भ से थी। प्रसव पीड़ा होने से सांस लेने में तकलीफ थी और हाथ-पैर में सूजन भी। इस कारण सर्जन को दिखाया था। ब्लड प्रेशर भी बढ़ रहा था। खून की कमी मिली। रात भर इलाज किया गया। बुधवार सुबह आठ बजे पूनम की डिलीवरी के बाद मौत हो गई। इसकी जानकारी दिनेश को दी गई। वह कुछ देर बाद अपने परिवारीजनों को जानकारी देने की बात कहकर चला हो गया। थाना एमएम गेट पुलिस को सूचना दी। दिनेश ने अपने घर का पता शनि देव मंदिर रुनकता लिखाया था। सिकंदरा पुलिस ने वहां पहुंची तो उक्त नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन

नवजात का अब कोई नहीं
नवजात बच्ची को पैदा होते ही दुलारने वाला कोई न था। मां का आंचल छिना तो पिता देखने तक नहीं आया। दूध और दुलार की भूखी नवजात रोए जा रही है। चिकित्सक और कर्मचारी ही अब उसकी देखरेख में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम उसकी पत्नी थी या...?
पत्नी की लाश छोड़कर पति के जाने से अस्पताल के लोगों के मन में कई सवाल थे। दिनेश नाम का व्यक्ति बताए गए पते पर नहीं मिला। उसने कहीं गलत पता तो नहीं लिखाया। पूनम उसकी पत्नी थी तो फिर उसे छोड़कर क्यों चला गया। उसका पहले से भी एक बच्चा है। नवजात बच्ची को क्यों छोड़ गया। उसके साथ परिवार का कोई अन्य व्यक्ति क्यों नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed