फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The weather is hitting me and I am short of breath, my body is breaking down due to fever

Agra News: मौसम की मार व उखड़ रही सांस, बुखार से टूट रहा शरीर

Thu, 20 Mar 2025 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The weather is hitting me and I am short of breath, my body is breaking down due to fever
कासगंज। जिले में मौसम की मार से लोग परेशान है। जिला अस्पताल में तीन दिन में 5407 मरीज आ चुके है। किसी की सांस उखड़ रही है तो किसी का बुखार से शरीर टूट रहा है। आंखों में दिक्कत, डायरिया से पीड़ित होकर भी मरीज पहुंच रहे हैं। भीड़ की अधिकता के चलते मरीजों को तीन घंटे तक का समय लग रहा है। जिले में तीन दिन से सुबह के समय हल्की ठंड व दोपहर में निकल रही तेज धूप लोगों की सेहत को बिगाड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सुबह 7:30 बजे से ही मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। पर्चा काउंटर हो चिकित्सक कक्ष या फिर दवा घर या लैब सभी जगह मरीजों की लाइनें लग रही हैं। मरीज व उसके साथ आने वाले तीमारदारों को घंटों इंतजार के बाद ही इलाज मिल पा रहा है। सबसे अधिक मरीज बुखार, सांस में दिक्कत, नेत्र रोग से जुड़ी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। भीड़ के चलते चिकित्सकों को भी अधिक संख्या में मरीज देखने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed