फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The way of the bride and groom stopped, Beating people involved in marriage

दूल्हा-दुल्हन के रास्ते पर बिछाई चारपाई, रास्ता मांगने पर बारातियों की कर दी पिटाई

Tue, 04 Sep 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Updated Tue, 04 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
The way of the bride and groom stopped, Beating people involved in marriage
क्राइम - फोटो : amar ujala
मैनपुरी के गांव मीठेपुर में शनिवार रात बारात विदाई के दौरान गली से कार निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने बारातियों की पिटाई कर दी। साथ ही उन पर पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। वारदात में कई बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे बाद दुल्हन की विदाई कराई।
विज्ञापन

       
करहल थाना क्षेत्र के गांव मीठेपुर निवासी समीनुउद्दीन की बेटी चांद आफरीन का निकाह जसवंतनगर जनपद इटावा निवासी जायद पुत्र शहजादे से तय हुआ था। शनिवार को गांव में बारात आई और निकाह की सभी रस्मों को पूरा किया गया। निकाह पूरा होने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे विदाई होने लगी। 
विज्ञापन


दुल्हन को लेकर कार चालक जैसे ही आगे बढ़ा तो कुछ लोग गली में ही चारपाई बिछाकर सो रहे थे। ड्राइवर ने ग्रामीणों से चारपाई हटाने के लिए कहा तो विवाद शुरू हो गया। इस पर बाराती और लड़की पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने अपनी छतों पर चढ़कर पथराव कर दिया। इससे नूर आलम पुत्र मोहम्मद शफी, साई पुत्री नाविर, सन्नो पत्नी हसमुद्दीन घायल हो गए। लड़की पक्ष के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला शांत होने के करीब तीन घंटे बाद लड़की की विदाई हो सकी। 


लड़की पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनेलाल और राजकुमार के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed