फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Water Works and Bhagwan Talkies flyovers will be six lanes.

Agra News: छह लेन के होंगे वाटर वर्क्स और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर

Fri, 17 Apr 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The Water Works and Bhagwan Talkies flyovers will be six lanes.
आगरा। वाटरवर्क्स और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर छह लेन के होंगे। इसके लिए एनएचएआई सर्वे करा रहा है। टीम ने ड्रोन सर्वे का काम पूरा कर लिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वाटरवर्क्स और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर अभी चार लेन के हैं और हाईवे छह लेन का है। ऐसे में फ्लाईओवर संकरा होने से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए फ्लाईओवर को चौड़ा करने की योजना है। इसके लिए एनएचएआई की टीम चरणबद्ध सर्वे कर रही है। ड्रोन से भी सर्वे किया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन

तकनीकी टीम फ्लाईओवर के आसपास और मेट्रो के कॉरिडोर की भी रिपोर्ट बना ही है। सर्वे पूरा होने पर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। उसके बाद प्रस्ताव बनेगा। मंजूरी मिलने पर वाटर वर्क्स और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर को चौड़ा किया जाएगा। एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि भगवान टॉकीज फ्लाईओवर और वाटर वर्क्स करीब 30 साल पहले बने थे। उस वक्त वाहनों के भार को देखते हुए फोर लेन बनाया गया था। अब इसे चौड़ा करने की योजना है। इसके लिए टीम सर्वे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed